फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   स्वतंत्रता दिवस का पर्व और कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

स्वतंत्रता दिवस का पर्व और कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस का पर्व और कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समाने है, लेकिन प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। 15 अगस्त को शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं। इस वजह से बुद्ध मार्ग व महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में चहल-पहल बढ़ जाती है। आतंकी पहले महापरिनिर्वाण मंदिर को उड़ाने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में प्रशासन की उदासीनता समझ से परे है।
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर के पास सोमवार सुबह सुरक्षा के इंतजाम नहीं के बराबर थे। मुख्य गेट पर बस एक गार्ड बैठा था। मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन करने आने वाले लोगों की आईडी चेक कर उपस्थिति दर्ज की जा रही थी, लेकिन पुरातत्व विभाग की तरफ से तैनात महिला सुरक्षा गार्ड बूथ के अंदर बैठकर बातचीत में मशगूल थीं। कुछ देर में वहां टूरिस्ट पुलिस के जवान पहुंचे, लेकिन वे सीधे मंदिर गेट के अंदर लगे बेंच पर बैठकर आराम फरमाने लगे, जबकि इन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुरातत्व विभाग की तरफ से मंदिर में प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की जांच करने के लिए लगा मेटल डिटेक्टर खराब पड़ा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed