फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुकान व गोदाम में ताला तोड़कर चोरी

दुकान व गोदाम में ताला तोड़कर चोरी

Sat, 24 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
दुकान व गोदाम में ताला तोड़कर चोरी
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में शुक्रवार की रात एक दुकान और दो गोदामों का ताला तोड़कर नकद रुपये व तीन लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी हो गए। इस चौराहे के आसपास की दुकानों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार भयभीत हो गए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी के इन मामलों का पर्दाफाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार में पवन कुशवाहा की मोबाइल व सोलर की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोल कर अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरा पड़ा देख सन्न रह गए। चोर दुकान पर लगे एसबेस्टस सीट को हटाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के 70 मोबाइल सेट व चार सोलर प्लेट के अलावा पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गए थे। उसी चौराहे पर नईम खान की कपड़े की दुकान है। इस दुकान के पीछे बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के कपड़े चोर चुरा ले गए। अनिल मद्धेसिया की दुकान के गोदाम का भी ताला तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। एक दुकान व दो दुकानों के गोदाम से हुई भीषण चोरी से चौराहे के अन्य दुकानदार भी भयभीत हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि हर तीसरे दिन हो रही चोरी की घटनाओं से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया अनिल दूबे का कहना है कि दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चोरी के इन मामलों के पर्दाफाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed