फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid

हेतिमपुर भैंसहा में कच्ची शराब के अड्डों पर छापा

Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
raid
पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला
कसया। तरयासुजान क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से हुई मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग हरकत में आ गए हैं। शनिवार को हेतिमपुर भैंसहा सदर टोला में कच्ची शराब के ठिकानों पर अचानक टीम पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने बड़ी संख्या में भट्ठियों को तोड़ डाला और लहन नष्ट कर दी। धंधे से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे हेतिमपुर भैंसहा पहुंचे। पुलिस को देखते ही कच्ची शराब के धंधेबाज फरार हो गए। टीम ने एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया और 103 भट्ठियों को तोड़ डाला। मौके से 50 लीटर कच्ची शराब से भरा गैलन बरामद किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने भैंसहा नौका टोला निवासी अरविंद (26) को पकड़ लिया। लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अब यह धंधा यहां नहीं होने दिया जाएगा। कच्ची के कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed