{"_id":"5c0ea936bdec22416d12d677","slug":"201544464694-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बिजली मिस्त्री झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट बिजली मिस्त्री झुलसा
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन करंट की चपेट से प्राइवेट मिस्त्री झुलसा
बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़ा था, आ गई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई और वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गांववालों की मदद से उसे सीएचसी कुबेरस्थान पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी निवासी हरिहर दूबे का 30 वर्षीय पुत्र संजय दूबे प्राइवेट बिजली मिस्त्री के तौर पर गांवों में काम करता है। वह बिना शटडाउन लिए शाहपुर सोरहवां गांव में पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई और वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे सीएचसी कुबेरस्थान पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विभागीय अफसरों का कहना है कि वह विभाग से जुड़ा लाइनमैन नहीं था, न तो उसे संविदा पर ही रखा गया था। बगैर शटडाउन लेकर वह पोल पर कार्य कर रहा था, इसी बीच आपूर्ति शुरू हो गई।