फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुशीनगर जनपद में फैला है अवैध शराब माफियाओं का संजाल

कुशीनगर जनपद में फैला है अवैध शराब माफियाओं का संजाल

Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर जनपद में फैला है अवैध शराब माफियाओं का संजाल
wine

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कुशीनगर जिले में अवैध शराब माफियाओं ने संजाल फैला रखा है। खासकर बिहार-नेपाल के बार्डर वाले क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा जड़ जमा चुका है। स्प्रिट से अवैध शराब तैयार करने का खेल हो रहा है। गंडक और पोखरे के अलावा झुरमुटों के बीच स्प्रिट की खेप छुपाई जा रही है, फिर कूरियर के माध्यम से गंतव्य तक भेजा जा रहा है। इस अवैध धंधे में बेरोजगार युवकों को चंद पैसों की लालच देकर जोड़ कर उनके कॅरियर के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। अवैध शराब माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क की वजह से दो दशक पूर्व हुए सेवरही शराब कांड की घटना की पुनरावृत्ति की आशंका बनी हुई है। सेवरही शराब कांड में करीब दो दर्जन लोगो की मौते हुई थी। शराब के बढ़ते कारोबार से लोग उस घटना को याद कर सिहर जाते है। सूत्रों की माने तो हरियाणा से चलकर बिहार आदि प्रांत को जाने वाली स्प्रिट की ट्रकें इन दिनों नेपाल बिहार बार्डर वाले क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है। सूत्र बताते है बड़ी गंडक और बांसी नदी के दोआब आदि इलाको में बड़े पैमाने पर स्प्रिट की खेन छिपाई जाती है। रात्रि के समय में इसे लग्जरी वाहनों की सीट को खोलकर छोटे- छोटे ड्रमों में भरकर अवैध कारोबारियों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि पुलिस और आबकारी की टीम ने कई स्थानों से इसे पकड़ा भी है,लेकिन टीम का सरगना अब भी पुलिस की पहुंच से दूर बताया जाता है। वैसे इस धंधे में संलिप्त कई बड़े चेहरे भी सामने आ चुके है। अभी 25 दिन पूर्व अहिरौलीदान के पास नारायणी नदी के रेता सोमाली से भी कई ड्रम स्प्रिट मिला था। सूत्र बताते हैं इस अवैध धंधे में बेरोजगार युवाओं को जोड़ कर उन्हें कूरियर के काम के बदले चंद रुपये दिए जाते है। तमकुहीराज के सीओ आरके तिवारी ने बताया कि उनकी देखरेख में अभियान चलाकर अभी तक कई बड़ी कार्रवाई की गई है। आगे भी धंधे में शामिल लोगों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन चार महीने के भीतर अवैध शराब की कई गाडियां भी पकड़ कर जब्त की गई है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर पूूरी तरह रोक लगाने का निर्देश है। इसमें जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उसे जेल भेजने में कोई गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed