छत के रास्ते घुसकर चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनवा गांव के निवासी सुनील कुमार तिवारी ने तहरीर में बताया है कि छह अक्टूबर की रात करीब एक बजे छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें वह सोए थे। उसके बाद दो कमरों का ताला तोड़कर दो ट्रंक और चार पेटियां उठा ले गए।
सुनील के मुताबिक पेटियों में सोने व चांदी के कई आभूषण, कीमती कपड़े, 50 हजार रुपये और घर के बगल में स्थित मंदिर और मुकदमे से जुड़े कई अभिलेख रखे हुए थे। घर में उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र भी मिला है। इससे परिवार के लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने चोरी का सामान बरामद कराने तथा परिवार के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। गांव के तीन व्यक्तियों पर संदेह जताते हुए नामजद तहरीर दी गई थी। इस मामले में उन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।