फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार बॉर्डर पर नहीं रुक रहा अवैध शराब का कारोबार

बिहार बॉर्डर पर नहीं रुक रहा अवैध शराब का कारोबार

Mon, 17 Jul 2017 04:30 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
बिहार बॉर्डर पर नहीं रुक रहा अवैध शराब का कारोबार
कुशीनगर। बिहार में पूर्ण प्रतिबंध के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में कई बार अवैध शराब बरामद हो चुकी है, लेकिन कारोबारी अगले दिन ही फिर अपनी दुकान सजा लेते हैं।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र का उत्तरी हिस्सा बिहार बार्डर से सटा हुआ है। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद से इस क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बढ़ गया है। शराब पीने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार से आ रहे हैं। कटाई भरपुरवा गांव के व्यापारी टोले में झोपड़ी में शराब बनाई जाती है। यहां से शराब बिहार भेजी जाती है। पिछले महीने पुलिस ने एकवनही गांव से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था। इस मामले में वाहन मालिक और चालक को जेल भी भेजा गया था। पिछले महीने ही पुलिस ने एक बैलगाड़ी पर लदी शराब बरामद किया था। यह शराब भी बिहार भेजी जा रही थी। परंतु अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर इसका असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब भी कटाई भरपुरवा, पकहां, पुरनहा बुजुर्ग, घूरछपरा, माघी कोठिलवा, बाजू पट्टी, डुमरी, चिरगोड़ा सहित कई गांवों में शराब बनाई व बेची जा रही है। इस संबंध में एसओ विनोद कौल का कहना है कि कुछ जगहों पर अवैध शराब बनाने की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed