फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की घटना

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की घटना

Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की घटना
बहू को जलाकर मारने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म में विफल होने पर जलाकर मारने का प्रयास किया गया। महिला के भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झुलसी विवाहिता का इलाज नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में चल रहा है।

तहरीर में बताया गया है उसकी बहन पर ससुर की गलत निगाह थी। पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। शुक्रवार देर रात ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर करने पर उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर शनिवार को मायके के लोग पहुंचे और ससुरालवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ससुरालवाले फरार बताए जा रहे हैं। विवाहिता के भाई ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर ससुर, सास, ननद व पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस बारे में पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed