{"_id":"5966115a4f1c1b197a8b4a7e","slug":"191499861338-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील तस्वीर
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की दो युवतियों के साथ अलग-अलग पोज में कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसकी चर्चा तेज होने पर बुधवार को खड्डा पुलिस ने मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए एक युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू की। हालांकि फोटो में दिख रही युवतियों की तरफ से अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपनी तरफ से छानबीन आगे बढ़ा रही है। इस कार्रवाई के बाद से इस फोटो को शेयर करने वालों में हड़कंप मचा है।
खड्डा क्षेत्र में पिछले महीने ही कॉलेज जा रही एक छात्रा को टेंपो से खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला चर्चा में रहा था। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि पिछले दो-तीन दिन से कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फोटो में दो युवतियों के साथ एक ही युवक आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। मामले की चर्चा खड्डा पुलिस तक पहुंची तो एसओ ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए इसकी छानबीन शुरू करा दी। चर्चा है कि आरोपी युवक ने इन युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ अंतरंग पलों की तस्वीर बना ली और अब उसे वायरल किया जा रहा है। इसका वीडियो भी होने की चर्चा है। पुलिस इस फोटो में दिख रही युवतियों से आरोपियों के विषय में और भी जानकारी जुटाने में लगी है।
इस संबंध में एसओ खड्डा विनय पाठक का कहना है कि मामले की छानबीन हो रही है। तथ्यों को एकत्रित करने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।