{"_id":"5945174d4f1c1be3678b48bb","slug":"191497700173-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपतिजनक फोटो वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की आपतिजनक फोटो वायरल, केस दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले को लेकर शुक्रवार की रात खड्डा क्षेत्र में माहौल गरमा गया। दूसरे वर्ग के एक युवक की इस पोस्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी ने देर रात ही खड्डा थाने में तहरीर दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके मोबाइल की जांच की। चर्चा है कि उसके मोबाइल में कई अन्य आपित्तजनक तस्वीरें भी थीं। पुलिस इस मामले में आरोपी युवक के कुछ मित्रों की भी तलाश कर रही है।
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव (शिशु) ने शुक्रवार की देर रात खड्डा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कस्बे का एक युवक सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। शिशु का आरोप था कि यह युवक क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहा है। मामला पुलिस के पास पहुंचते ही इसकी छानबीन शुरू हो गई। एसपी के निर्देश पर खड्डा पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार की सुबह पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस ने युवक के घर से वह मोबाइल भी बरामद की, जिससे योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस युवक के मोबाइल में कई अन्य आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट मिले हैं। युवक के कुछ मित्रों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी एसओ ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।