{"_id":"5c0bfcf0bdec2241cd16c565","slug":"181544289520-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी जयराम गोंड की हत्या का एसपी ने किया खुलासा..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी जयराम गोंड की हत्या का एसपी ने किया खुलासा..
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। 19 नवंबर की देर शाम जनपद मुख्यालय पर हुई व्यवसायी जयराम गोंड की हत्या का एसपी ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। व्यवसायी की हत्या बृजेश तिवारी के घरवालों को फंसाने के लिए की गई थी। इस हत्या की साजिश दवा व्यवसायी बृजेश तिवारी के हत्यारोपी रुपक राय ने जेल में ही रची थी। पुलिस ने शनिवार को सुबह बांसी रोड पर मुठभेड में जयराम गोंड के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने अपने कार्यालय में जयराम गोंड की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि एसपी नार्थ गौरव बंशवाल और सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगी थीं। इसी क्रम में शनिवार को सुबह स्वाट टीम, पडरौना के कोतवाल विजय राज सिंह और प्रभारी निरीक्षक कसया सुशील शुक्ला की टीमों ने सुबह मुठभेड़ में बांसी रोड पर मुठभेड़ के दौरान गोलू मिश्रा उर्फ अनुराग मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा और मनोज शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी दुदही थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया। इनका एक साथी मौका देखकर भाग निकला। इनके पास घटना में प्रयुक्त बाइक, मनोज के पास एक कट्टा कारतूस बरामद हुआ।एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन दोनों ने 19 नवंबर की शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा सरकारी गांव के निवासी जयराम गोंड की हत्या किए जाने की बात कुबूल की। गोलू ने गुप्ती से जानलेवा हमला किया था, जबकि मनोज बाइक चला रहा था। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (गुप्ती) भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जयराम गोंड के पुत्र संतोष गोंड की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया गया कि पिछले वर्ष सुगहीं के निवासी दवा व्यवसायी बृजेश तिवारी की हत्या के आरोप में वादी का भाई मंतोष गोंड और उसी के गांव का रुपक राय हत्यारोपी थे। मंतोष तो जमानत पर घर आ गया, लेकिन रुपक राय नहीं छूट पाया। इसलिए उसने मंतोष के पिता जयराम गोंड की हत्या कराकर बृजेश तिवारी के परिजनों को फंसाने की साजिश रची थी। ताकि दोनों पक्षों में सुलह के लिए दबाव बनाया जा सके। हत्या में प्रयुक्त गुप्ती के साथ पकड़े गए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस हत्याकांड के खुलासा में पडरौना के कोतवाल विजय राज सिंह, एसओ कसया सुशील शुक्ला, एसआई नागेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी श्यामलाल यादव, विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।