फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मलेशिया में फंसे हैं यूपी और बिहार के 16 लोग

मलेशिया में फंसे हैं यूपी और बिहार के 16 लोग

Sun, 03 Dec 2017 06:25 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
मलेशिया में फंसे हैं यूपी और बिहार के 16 लोग
दुदही (कुशीनगर)। कुशीनगर के 14 लोगों समेत कुल 17 लोग करीब छह महीने पहले अच्छी पगार की लालच में मलेशिया देश के जौहरबारू शहर पहुंचे थे। टूरिस्ट वीजा पर गए इन लोगों को वहां एक ठेकेदार ने कमरे में बंद कर दिया। बंधक बने इन लोगों के साथ वहां गुलामों जैसा व्यवहार होता है। बंधक बने इन लोगों में से यातना से बीमार पड़े बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा गांव निवासी नंदू को छोड़ दिया गया। अन्य 16 लोग अब भी वहां फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास की मदद से शनिवार को अपने घर पहुंचे नंदू ने वहां की रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी सुनाई। नंदू के अनुसार वहां बंधक 16 लोगों ने वतन जिंदा वापस लौटने की उम्मीद छोड़ दी है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव धरमांगर छपरा निवासी अनिल शर्मा, विजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, कल्याण छपरा निवासी मंटू चौहान, अखिलेश गुप्ता, भटवलिया निवासी दीपक यादव, बतरौली बाजार निवासी अखिलेश गुप्ता, कसया थाना क्षेत्र के सेमरा धूसी निवासी मुन्ना यादव, शिवपुर बुजुर्ग निवासी प्रहलाद यादव, पडरौना कोतवाली के गांव होरलापुर निवासी राजेश कुमार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव दशहवा निवासी अरविंद व नंद सैनी, बिहार प्रांत के रहने वाले नूर आलम और सतीश समेत 17 लोग बीते जून महीने में मलेशिया गए थे। एजेंट ने इन सभी को वहां टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया था। वहां ठेकेदार ने इन सभी को बंधक बना लिया। बीमार होने पर छूटकर आए दशहवा निवासी नंदू सैनी के अनुसार एजेंट ने यहां से उन्हें 85 हजार रुपये प्रति माह वेतन का लालच देकर भेजा था। मलेशिया के जौहरबारू शहर पहुंचते ही वहां के एक ठेकेदार ने शहर से दूर एक कमरे में ले जाकर सभी को बंद कर दिया। बाद में उसने मोबाइल कंपनी में काम की बजाय टूरिस्ट वीजा का हवाला देते हुए दूसरी कंपनियों का सामान ढोने के कार्य पर लगा दिया।
विज्ञापन

000000
कच्चा चावल भी खाना पड़ा
नंदू के अनुसार बंधक बनाए गए लोगों से लगातार 14 से 16 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है। बदले में मजदूरी भी नहीं मिलती और विरोध करने पर पिटाई भी की जाती है। यहां तक कि कई बार एक दिन मिले भोजन में दो से तीन दिन तक काम चलाना पड़ता है। एक बार कई दिन तक भोजन नहीं मिला तो मजबूरी में कच्चे चावल को भिंगोकर चार दिन तक थोड़ी-थोड़ी खानी पड़ी। लगातार परिश्रम करने के बाद भी भोजन नहीं मिलने के चलते नंदू समेत कई बंधक बीमार पड़ गए हैं, लेकिन उन्हें जरूरी दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
तमिलनाडु के विपेंद्र ने पहुंचाया दूतावास
गंभीर रूप से बीमार नंदू पिछले सप्ताह बेहोश हो गया तो ठेकेदार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए उसे भारत भेजने की सलाह दी। इसके बाद उन लोगों ने उसे सड़क पर छोड़ दिया। संयोगवश उधर से गुजर रहे तमिलनाडु प्रांत के रहने वाले विपेंद्र ने दशा देखकर नंदू को डेढ़ हजार रुपये देकर भारतीय दूतावास तक जाने का इंतजाम कराया। वहां जाकर नंदू ने अपनी पीड़ा सुनाई तो अफसरों ने अपने पास से रुपयों का प्रबंध कर उसे वापस भारत भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed