{"_id":"5cd71673bdec22072c33125d","slug":"171557599859-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार सीमा की शराब की दुकानें बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिहार सीमा की शराब की दुकानें बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा से सटे इलाके में बंद कराईं शराब की दुकानें
तमकुहीरोड। तमकुहीराज तहसील से सटे बिहार के गोपालगंज और वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर 12 मई को होने वाले मतदान चलते तहसील प्रशासन ने सेवरही सहित बिहार बार्डर पर स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को 48 घंटे पहले ही बंद करा दिया।
प्रशासन ने बिहार बार्डर और सीमावर्ती यूपी क्षेत्र सेवरही, दाहुगंज, विरवट कोन्हवलिया, बेदुपार, सिसवा, अहिरौलीदान, समउर, डिबनी बंजरवा, सलेमगढ़, बहादुरपुर सहित अन्य सभी देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन का ऐसा मानना था कि दुकानें खुली रहने से निष्पक्ष चुनाव में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। यही कारण है कि जैसे ही इन क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम प्रचार का शोर थमा वैसे ही सीमावर्ती सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया। एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में यह कदम उठाया गया है। मतगणना के दिन भी शराब की दुकानों को बंद कराया जाएगा।