फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हादसों में दो युवकों की मौत

हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 15 Apr 2019 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत
मार्ग दुर्घटना में हारून अंसारी की मौत पर विलाप करते परिवार के लोग । - फोटो : अमर उजाला
बेलवा कारखाना/कोटवा बाजार। अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर राजा गांव के निवासी 30 वर्षीय हारुन अली अपनी बीमार सास को देखने टैक्सी से सिवान जा रहे थे। बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा चौराहे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


उसमें दब जाने से हारुन की मौत हो गई, जबकि चालक टैक्सी से कूदकर भाग निकला। हारुन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उनकी मां जोहरा का रो रोकर बुरा हाल था, जबकि पत्नी नसीमा बार बार बेहोश हो जा रही थीं। इनकी अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार बिंदवालिया गांव के लोनियापट्टी टोला का धर्मेंद्र (20) पुत्र इन्नर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। वह अपने ट्रैक्टर ट्राली से बालू लेकर नेबुआ की तरफ आ रहा था कि देवगांव के पास सड़क के किनारे ट्रैक्टर खड़ा करके टायर चेक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक अन्य बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना दिन के लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। परिजन उसे नेबुआ नौरंगिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति न संभलने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय शाम को लगभग चार बजे धर्मेंद्र की मौत हो गई।

संदिग्ध हाल में महिला की मौत
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भटगांवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भटगांवा निवासी गोविंद निषाद की पत्नी सिरजावती (30) की रविवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक तबियत खराब हो गई। घरवाले सिधावल स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के किसी व्यक्ति की सूचना पर मृतका के भाई सुग्रीव साहनी ने पहुंचकर अहिरौली बाजार थाने की पुलिस को बुला लिया। एसओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरजावती की शादी अभी दो वर्ष पहले ही हुई थी। मृतका का शिवम नाम का दो वर्ष का एक बेटा है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed