{"_id":"5c9d0c00bdec22141c6e6af7","slug":"171553796096-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में मिली लाश चखनी खास गांव के संगीता की
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मोरवन मठिया गांव के सामने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिली महिला की लाश की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की देर शाम मोरवन मठिया गांव के सामने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। बुधवार को इसी थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव के निवासी हरकेश प्रसाद थाने पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी संगीता के रूप में की। हरकेश ने बताया कि संगीता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज मनोचिकित्सक से कराया जा रहा था। रविवार की देर शाम गांव में आग लगी थी। तभी से संगीता गायब थी।
तमकुहीराज चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत नहर में डूबने से मालूम पड़ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।