{"_id":"5c6ae4a1bdec2273ed39c109","slug":"171550509217-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक से बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली
Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मठिया चौराहे के पास सोमवार की शाम सात बजे के करीब बदमाश ने चलती बाइक से शिक्षक को गोली मार दी। गोली शिक्षक के सीने के नीचे भेदती हुई पार हो गई। वारदात के बाद बदमाश भाग निकला। शिक्षक के साथ मौजूद युवक ने उन्हें बाइक से ही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मनिया छापर गांव के रहने वाले नित्यानंद तिवारी (27) पडरौना नगर के उदित नारायन इंटर कॉलेज में गणित के वित्तविहीन शिक्षक हैं। सोमवार की शाम वह अपने साथी के साथ बाइक से दुदही जा रहे थे। शाम सात बजे दोनों लोग मठिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से युवक गुजरा और कुछ दूर आगे जाकर वापस आने लगे। इसी समय उसने चलती बाइक से नित्यानंद को गोली मार दी। सूचना मिलने पर रवींद्रगनर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव अपने सहयोगी सिपाही के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घायल शिक्षक के पिता इंद्रासन तिवारी ने बताया कि उनके बेटे नित्यानंद को किसने गोली मारी और क्यों, इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता। परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। नित्यानंद की जून में बिहार के सिवान जिले के मैरवा में शादी तय है। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि घायल शिक्षक से घटना की जानकारी जुटाने के लिए एसआई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।