फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पडरौना क्षेत्र के मठिया चौराहे पर घटी घटना

चलती बाइक से बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली

Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पडरौना क्षेत्र के मठिया चौराहे पर घटी घटना
gun suicide officer
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मठिया चौराहे के पास सोमवार की शाम सात बजे के करीब बदमाश ने चलती बाइक से शिक्षक को गोली मार दी। गोली शिक्षक के सीने के नीचे भेदती हुई पार हो गई। वारदात के बाद बदमाश भाग निकला। शिक्षक के साथ मौजूद युवक ने उन्हें बाइक से ही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मनिया छापर गांव के रहने वाले नित्यानंद तिवारी (27) पडरौना नगर के उदित नारायन इंटर कॉलेज में गणित के वित्तविहीन शिक्षक हैं। सोमवार की शाम वह अपने साथी के साथ बाइक से दुदही जा रहे थे। शाम सात बजे दोनों लोग मठिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से युवक गुजरा और कुछ दूर आगे जाकर वापस आने लगे। इसी समय उसने चलती बाइक से नित्यानंद को गोली मार दी। सूचना मिलने पर रवींद्रगनर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव अपने सहयोगी सिपाही के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घायल शिक्षक के पिता इंद्रासन तिवारी ने बताया कि उनके बेटे नित्यानंद को किसने गोली मारी और क्यों, इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता। परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। नित्यानंद की जून में बिहार के सिवान जिले के मैरवा में शादी तय है। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि घायल शिक्षक से घटना की जानकारी जुटाने के लिए एसआई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed