फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आडियो वायरल

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आडियो वायरल

Mon, 18 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आडियो वायरल
house

विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। नगर पंचायत खड्डा में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लाभार्थी से रिश्वत लेने का आडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार की अगुवाई में जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट तलब किया है। रकम दिए जाने का सुबूत भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।
तीन मिनट चार सेकेंड के इस आडियो में लाभार्थी अशोक कह रहे हैं कि उनके मोहल्ले के सभासद ने यह कहकर 10 हजार रुपये लिया कि ऊपर वालों को पैसे देने हैं, इसके बाद ही आवास का धन मिलेगा। लाभार्थी का दावा है कि कई अन्य लोगों ने भी सभासद को रुपये दिए हैं। आडियो में लाभार्थी ने कहा है कि जांच करने आए अधिकारी के लिए एक हजार रुपये अलग से लिए गए। लाभार्थी ने 10 हजार रुपये के बैंक ट्रांसफर की रसीद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इस पर चार जून का डेट है और ब्योरा के कालम में (आवास की रकम) लिखा गया है। वायरल आडियो व रसीद की फोटो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अब तक सिर्फ गांव में आवास के नाम पर धन वसूली की शिकायत मिलती थी, लेकिन अब शहरी क्षेत्र में भी वसूली के आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। इस तरह के कृत्य से सरकार की छवि पर सवाल उठेगा। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी गई है। माममले की निष्पक्ष जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही दोषी लोगों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, एसडीएम खड्डा/नगर पंचायत, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed