फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिली नेपाली शराब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिली नेपाली शराब

Wed, 12 Jul 2017 04:50 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिली नेपाली शराब
कुशीनगर। गंडक नदी के उस पार स्थित खड्डा क्षेत्र के गांव शिवपुर और हरिहरपुर में नेपाली शराब की बिक्री बढ़ गई है। यहां की पुलिस चौकी पर सिपाहियों की तैनाती नहीं होने से शराब के अवैध कारोबारियों का हौसला और बढ़ गया है। मंगलवार की रात गांव के लोगों ने खुद ही अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान हरिहरपुर प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में बोरे में रखी गई नेपाली शराब बरामद कर ग्राम प्रधान के घर रखवाया गया।
विज्ञापन

बिहार बार्डर से सटे खड्डा क्षेत्र के गांव शिवपुर व हरिहरपुर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। बिहार में शराब बंदी के बाद से यहां इसका कारोबार और तेज हो गया है। शिवपुर चौकी पर कई महीने से पुलिसकर्मियों की तैनाती भी नहीं हुई है। शिवपुर के ग्राम प्रधान रामकल्प प्रसाद, बेचन अंसारी, दिनेश मद्धेसिया, शशिकपूर गुप्ता, प्रभू, प्रमोद आदि का कहना है कि शाम होते ही गांव में स्थानीय के अलावा बिहार के नजदीकी गांवों के लोग भी शराब पीने पहुंच जाते हैं। नशे में धुत लोग महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हैं। नाराज लोगों ने मंगलवार की रात में शराब बेच रहे एक व्यक्ति के घर से आधा बोरी नेपाली शराब पकड़ी। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के बाद ये लोग बगल के गांव हरिहरपुर के प्राथमिक पाठशाला पहुंचे और वहां एक कमरे में रखी गई एक बोरी नेपाली शराब बरामद किया। इसके अलावा एक अन्य कारोबारी के घर से भी आधा बोरी नेपाली शराब पकड़ी गई। पकड़ी गई शराब को ग्राम प्रधान रामकल्प के घर लाकर रखवा दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ खड्डा विनय पाठक का कहना है मामले की जानकारी मिली है। गांव में इसकी जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं खड्डा के खंड शिक्षाधिकारी शिव प्रसाद मौर्य का कहना है कि स्कूल के कमरे में शराब रखा जाना बेहद गंभीर मामला है। वहां के शिक्षक से इसकी रिपोर्ट मांग कर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed