फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   100 लीटर शराब के साथ आठ लोग गिरफ्तार

100 लीटर शराब के साथ आठ लोग गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
100 लीटर शराब के साथ आठ लोग गिरफ्तार
अवैध शराब बनाने के आरोप में कसया पुलिस ने कई महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया । - फोटो : अमर उजाला
कसया। अवैध कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बेनुवापुर (मुसहर बस्ती) में छापेमारी कर चार महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। यहां पुलिस ने अवैध शराब की आठ भट्ठियां तोड़ीं और दो क्विंटल लहन नष्ट की। जबकि 100 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाबू राम पुत्र कन्हैया, गणेश पुत्र मंगल, उदय पुत्र मंगल, धुपचंद पुत्र जमुना, ज्ञानती देवी पत्नी रामप्रीत, गायत्री देवी पत्नी टप्पू, संतोषी देवी पत्नी नंदला व अन्हिया देवी पत्नी बाबू राम को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई रामसिंह, धर्मेंद्र कुमार, सिपाही अजय तिवारी, रमेश सिंह यादव, बालेंदु पाल, आरिफ अंसारी, विजय पाल, महिला सिपाही सोनी चौधरी, पूनम व रेनू शामिल रही।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया। अपराध की रोक थाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में पुलिस ने हत्या और षड्यंत्र के मामले में आरोपी एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। एसओ आतुल्य पांडेय ने बताया कि सिरसिया खोईया नौका टोला निवासी कमलावती देवी को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया। कमलावती देवी के खिलाफ थाने में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सिपाही सोनू कुमार शाह, महिला सिपाही प्रियंका यादव शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed