{"_id":"5c7ab9a1bdec224e1b7f7b3d","slug":"161551546785-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले दो पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले दो पकड़े गए
Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
LOST ATM CARD
तमकुहीराज। तरयासुजान थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास विभिन्न बैंकों के 18 एटीएम, तीन मोबाइल, 1100 रुपये नकद और कट्टा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
तमकुहीराज चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कस्बे के बैंकों की सघन निगरानी के दौरान यूनियन बैंक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस के पूछताछ करने पर वे भागने लगेे। पुलिस ने दौड़ाकर उनमें से दो को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम तबरेज अली निवासी मीरअलीपुर थाना थावे बिहार और गुड्डू कुमार शर्मा निवासी हरखुआ गोपालगंज बताया। इन दोनों ने बताया कि इनका एक साथी रामप्रकाश मिश्र निवासी बगहां थाना मईल जिला देवरिया भागने में सफल रहा। वहीं दूसरा चालक था जिसका नाम, पता उन्हें मालूम नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ठगों के पास 18 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, 1100 रुपए नकद, कारतूस के साथ दो देसी कट्टा एवं एक स्कार्पियों बरामद हुआ है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए वाहन को सीजकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।