फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास

पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास

Wed, 29 Aug 2018 11:51 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 29 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। पीछा कर रही कप्तानगंज थाने के पुलिसकर्मियों को पशु तस्करों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। तस्कर तो भाग निकले, लेकिन पिकअप से पुलिस ने आठ पशुओं को छुड़ाया।
विज्ञापन

बुधवार की भोर में कप्तानगंज थाने की पुलिस गश्त के दौरान महराजगंज की तरफ से आ रहे पिकअप को रोकने का प्रयास किया। इस पर तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया, किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई और घेराबंदी कर दी। अपने को घिरता देख पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया। उसमें आठ पशु बंधे मिले। पशुओं को बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसआई संदीप सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों के बारे में वाहन के जरिए पता लगाया जा रहा है। तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया था। पशु क्रूरता अधिनियम और पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed