{"_id":"5b71cac442c7921d7d7276eb","slug":"161534184132-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर व्यापारी से हुई लूट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर व्यापारी से हुई लूट का मामला
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
क्षेत्रीय विधायक, चेयरमैन सहित कई संगठनों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को तीन स्वर्ण व्यवसायियों से हुई लूट के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखी। उसके बाद व्यापारिक संगठन सड़क पर उतरे और पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ये व्यापारी बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग करते हुए ज्ञापन एएसपी को सौंपा।
तमकुहीराज के आभूषण व्यवसायी संजय वर्मा को गोली मारकर बदमाशों ने उनके पास रखे गहने और रुपये लूट लिया था। इसके बाद भुलिया बाजार के आभूषण व्यवसायी विजय वर्मा व सूरज वर्मा को भी असलहे के बल पर बदमाशों ने लूट लिया था। इस घटना के बाद सोमवार को व्यापारियों ने न केवल अपनी दुकानें बंद रखीं, बल्कि तमकुहीराज में विरोध प्रदर्शन भी किया। उसके बाद व्यापारियों का एक समूह एएसपी हरिगोविंद मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदीप सोनी, हरेंद्र तिवारी, सर्वदेव गुप्ता, गफूर अंसारी, धूमचंद चौरसिया, अमित वर्मा, कुंदनलाल, संदीप वर्मा, विकास सोनी, रवि सोनी, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर तमकुहीराज के युवा मंच की ओर से भी लूट की घटना की निंदा की गई। युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। युवा मंच से जुड़े व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर तत्काल रोक लगाने, लूट की घटना का पर्दाफाश करने की मांग से संबधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान अजय भारती, विरेंद्र रावत, सदीक खान, राधव सिंह पटेल, मैनुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
00000
व्यापारियों के साथ विधायक और चेयरमैन भी सड़क पर उतरे
सेवरही। रविवार की शाम तीन सर्राफा व्यवसायियों से हुई लूट और फायरिंग की जानकारी होने पर व्यापारियों में उबाल आ गया। कस्बे के व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक और चेयरमैन के साथ सोमवार को सेवरही कस्बे के मुख्य मार्ग सहित अलग-अलग स्थानों पर विधायक अजय कुमार लल्लू और नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में विधायक अजय कुमार लल्लू, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, मधुरश्याम राय, त्रिभुवन जायसवाल ने कस्बा पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने घटना का शीघ्र पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर रविवार की देर रात्रि तक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय कुमार राय की अगुवाई में ग्रामीणों ने सेवरही थाने का भी घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, बैजनाथ वर्मा, मारकंडेय वर्मा, आशीष वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुरेश वर्मा, संदीप जायसवाल, अमित वर्मा, धामबाबू वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।