फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आर्केस्ट्रा ग्रुप की ट्राली से गिरकर किशोर की मौत

आर्केस्ट्रा ग्रुप की ट्राली से गिरकर किशोर की मौत

Mon, 19 Jun 2017 04:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा ग्रुप की ट्राली से गिरकर किशोर की मौत
खड्डा (कुशीनगर)। रविवार की देर रात खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव में एक बारात में आई आर्केस्ट्रा पार्टी की ट्राली पर चढ़ने को लेकर हो रही धक्का-मुक्की के दौरान 13 वर्षीय किशोर नीचे गिर गया। ट्राली के पहियों के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और आर्केस्ट्रा ग्रुप के लोग भाग निकले। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन

इस गांव निवासी रामनरेश सिंह के घर रविवार को पड़ोसी जनपद महराजगंज के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चकिया से बारात आई थी। इसमें मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा ग्रुप भी आया था। द्वारपूजा के वक्त आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने एक ट्राली पर चढ़कर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात में लगभग 12 बजे नाश्ता के बाद आर्केस्ट्रा ग्रुप को एक ट्रॉली से गांव के ही प्राइमरी स्कूल परिसर में भेजा जा रहा था। बारात वहीं रुकी थी, जहां इन्हें कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा ग्रुप वाली ट्राली पर सवार होकर स्कूल तक जाने के लिए गांव के कुछ लड़कों में धक्का-मुक्की होने लगी। इन्हीं लड़कों में शामिल सत्रजीत का 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस भी शामिल था। ट्राली पर चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की के दौरान प्रिंस नीचे गिर गया और ट्राली के पहिया की चपेट में आ गया। इस हादसे में प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पल भर में वहां खुशी का माहौल चीख पुकार में बदल गया। ट्रैक्टर चालक और आर्केस्ट्रा ग्रुप वाले लोग पिटाई के डर से सामान व गाड़ी छोड़कर भाग निकले। प्रिंस के पिता विदेश गए हुए हैं। हादसे की खबर सुनकर घर में मौजूद मां व दादी भी वहां पहुंचीं। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस शव तथा ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। इस घटना के चलते शादी वाले घर की रौनक गायब हो गई। बेहद शांत माहौल में जल्दी-जल्दी शादी की रस्में पूरी की गईं। घटना के बाद से अधिकांश बाराती भी रात में ही घर लौट गए।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ ओपी सिंह ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed