फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीएम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला

सीएम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला

Sun, 18 Jun 2017 04:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम की आपतिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला
खड्डा (कुशीनगर)। सीएम योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले की विवेचना आईटी सेल करेगी। खड्डा पुलिस ने इसके लिए मुकदमे से संबंधित रिपोर्ट भेज दी है। खड्डा पुलिस इस मामले के आरोपी युवक के साथ रहने वाले अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी व खड्डा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके अजय गोविंद राव शिशु ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया के जरिए वायरल करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही छानबीन शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के अलावा उसके मोबाइल की पड़ताल की तो उसमें कई और आपत्तिजनक फोटो मिले। युवक पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। खड्डा पुलिस शुक्रवार से ही इस मामले में युवक के कुछ अन्य साथियों की गतिविधियों को भी संदिग्ध मानते हुए उनके विषय में छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पोस्ट को बनाने व वायरल करने में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं तथा इनके पीछे उनकी मंशा क्या थी। खड्डा पुलिस ने मामला आईटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण पुलिस लाइन के आईटी सेल को भी इससे संबंधित रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ ओपी सिंह का कहना है कि विवेचना अब आईटी सेल के निरीक्षक करेंगे। यहां से रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। खड्डा पुलिस उनकी जांच में सहयोग के अलावा आरोपी युवक के साथ रहने वाले अन्य लोगों के विषय में भी छानबीन कर तथ्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया
खड्डा।
आरोपी युवक के पिता खड्डा कस्बे में पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मामला सामने आने के बाद से ही परेशान इस पिता का कहना है कि उनके बेटे ने इस साल 11वीं कक्षा की परीक्षा दी है। इस नाबालिग को साजिश का शिकार बनाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे कि मामले के वास्तविक गुनहगारों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed