{"_id":"5d0d1a5c8ebc3e1ca652bb80","slug":"15611397896-kushinagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था चुस्त बनाने पर जोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानून व्यवस्था चुस्त बनाने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था में लापरवाही क्षम्य नहीं: प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक में कई निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला योजना समिति की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री शुक्रवार को कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अफसरों के साथ रूबरू हुए। उन्होंने बैठक में अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान सेवरही क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के संचालन, तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तुर्कपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायतें मिलने की बावत एसपी से जानकारी ली। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जनपद में टॉप टेन अपराधियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एंटी रोमियो अभियान के तहत 110 व्यक्तियों को पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने एससी/एसटी एक्ट और मालखाना रजिस्ट्रर के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीडीओ रामसूरत पांडेय, सभी विधायक, सीओ और एसओ मौजूद थे।