फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विवाद सुलझाने गई पुलिस से भिड़े लोग

विवाद सुलझाने गई पुलिस से भिड़े लोग

Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाद सुलझाने गई पुलिस से भिड़े लोग
पडरौना नगर के तिलक चौक पर दुकान को लेकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस से भी झड़प । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के तिलक चौके पर दुकान के विवाद को लेकर मंगलवार की शाम दो पक्ष में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोगों को चोटें आईं। उसी बीच विवाद की सूचना पर पुलिस से भी एक पक्ष के लोग उलझ गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


नगर के तिलक चौक स्थित एक दुकान को लेकर पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। मंगलवार को एक पक्ष में अपने पुत्र के साथ दुकान पर पहुंच कर ताला जड़ दिया। दूसरे पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित के कागजात देखने के बाद दुकान का ताला खोलवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पहला पक्ष दोबारा दुकान पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस दोबारा पहुंची और समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष ने पुलिस के साथ भी झड़प की। कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों में दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने अवैध लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा
पिपरा कनक। हाईवे पर लबनिया के पास से एसडीएम व सीओ तमकुहीराज ने लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम अरविंद कुमार व सीओ राणा महेंद्र पाल सिंह मंगलवार को हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान लबनिया के पास ट्रक को रोक कर जांच की तो उसमें लकड़ी लदी थी। ड्राइवर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया लकड़ी सहित ट्रक पुलिस की अभिरक्षा में है। वन विभाग से उक्त लकड़ी के संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed