{"_id":"5cffee10bdec22076357c2ba","slug":"15602764876-kushinagar-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Tue, 11 Jun 2019 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गदाईपट्टी गांव में मार्ग दुर्घटना से नाराज लोगों ने की सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही। सेवरही थाने के सीसी रोड के गदाई पट्टी पुल के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उठा ले गई। कुछ देर बाद आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से नोकझोंक होने लगी। वे लोग ट्रक चालक को भगा देने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही शव को मौके पर लाने की मांग कर रहे थे।
थोड़ी देर में कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मंगलवार की शाम तरयासुजान थाने के गोसाई पट्टी निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र पारस बैठा सेवरही कस्बे से बाजार कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि अभी वह गदाईपट्टी पुल के पास पीछे से आए चीनी लदे ट्रक ने चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस आई और शव थाने ले गई ।
उसके बाद आधा दर्जन गांव के युवक सैकड़ों की संख्या में सड़क पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस ने जानबूझ कर ट्रक को भगा दिया है।सड़क जाम के दौरान सीओ तमकुहीराज और एसओ सेवरही से युवकों की तीखी नोक झोंक भी हुई।जिसके बाद एहतियातन पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स भी मंगा लिया, लेकिन फिर भी युवक पुलिस की एक बात सुनने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
भीड़ पुलिस के खिलाफ नारे लगाती रही। अंधेरे के साथ-साथ पुलिस मौके से निकलती गई। इस दौरान सहाबुद्दीन, परवेज, हाकिम, सोहराब आदि युवकों का कहना था कि पुलिस प्रशासन गलत कर रही है। इस संबंध में सेवरही के एसओ धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ट्रक की शिनाख्त कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि सीओ ने लोगों से 24 घंटे का वक्त मांगा ।