फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 अप्रैल को हुई थी शराब व्यवसायी की हत्या

11 अप्रैल को हुई थी शराब व्यवसायी की हत्या

Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
11 अप्रैल को हुई थी शराब व्यवसायी की हत्या
हत्या और लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शराब व्यवसायी के हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी में 11 अप्रैल को शराब व्यवसायी के साथ लूट और हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।
दुकान से घर जाते समय लतवाचट्टी में सरेयाखुर्द के शराब व्यवसायी तारकेश्वर गुप्ता को बदमाशों ने लूट लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में तरयासुजान पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की खोजबीन में लग गई थी। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए एसओ तरयासुजान की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर में मुख्य आरोपी मठिया श्रीराम निवासी बृजमोहन पांडेय को तिनफेड़िया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने रुपये के लिए तीन अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन

एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि बृजमोहन पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास है। यूपी एवं बिहार के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, सिपाही रोहित कुमार, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed