{"_id":"5cfd4cd4bdec2207167ef2f5","slug":"15601041417-kushinagar-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की टक्कर में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एंबुलेंस की टक्कर में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस की चपेट से साइकिलसवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। एनएच-28 पर रविवार की सुबह बगहीं गांव के सामने एंबुलेंस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करमैनी गांव के जयश्री प्रसाद (45) पुत्र स्व. हीरा प्रसाद वैवाहिक कार्यक्रमों में भोजन बनाते थे। इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। वह रविवार की सुबह साइकिल से घर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे बगही गांव के सामने तमकुहीराज की तरफ से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने उनको चपेट में ले लिया। इसके बाद एंबुलेंस सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और मृतक के घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेते हुए मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि एंबुलेंस व चालक पुलिस के कब्जे में है।