फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मारपीट का मामला बताया

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मारपीट का मामला बताया

Sun, 09 Jun 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मारपीट का मामला बताया
rape
हाटा/सुकरौली। शुक्रवार की रात अहिरौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ लोग घर से उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित मां गुहार लगाती रही, लेकिन मदद में कोई आगे नहीं आया। बाद में आरोपी खून से लथपथ किशोरी को उसके दरवाजे पर लाकर छोड़ गए। पीड़ित मां की सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंची और निकट के अस्पताल ले गई। पीड़ित मां ने शनिवार को तहरीर दी तो पुलिस ने नाली के विवाद में मारपीट की घटना बताकर किशोरी का इलाज कराने की नसीहत दे दी।
विज्ञापन


पीड़ित मां का कहना है कि गांव के एक परिवार से उसका विवाद है। शुक्रवार की रात विपक्षी के घर दावत थी, उसमें कुछ बाहरी लोग आए थे। आरोप लगाया कि छह-सात की संख्या में जुटे लोगों ने भोजन के साथ शराब पी। रात करीब आठ बजे नशे की हालत में गाली देते हुए उसके दरवाजे पर आ गए।
विज्ञापन


वे लोग उसकी 13 वर्षीय बेटी को अपने घर उठा ले गए। आरोप है कि लोगों ने उसकी बेटी के साथ दरिंदगी की। सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी बेहोशी की हालत में खून से लथपथ बेटी को दरवाजे के बाहर छोड़ कर भाग गए। पुलिस टीम बेटी को पीएचसी पिपराइच ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेकर मां घर चली आई। यूपी-100 पुलिस ने अहिरौली थाने को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पीड़ित मां किशोरी को लेकर थाने गई तो उसे भगा दिया गया। पुलिस ने बेटी का इलाज कराने की नसीहत दी। सुबह पीड़ित की मां बेटी को लेकर सुकरौली पीएचसी पहुंची, जहां उसकी गंभीर हालत देेखते हुए डॉक्टर ने महिला डॉक्टर के पास सीएचसी देवतहा भेज दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ अहिरौली बाजार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों में नाली का विवाद है। उसी को लेकर मारपीट हुई थी। सामूूहिक दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामले को दिखवाया जा रहा है।

एसओ को मुकदमा दर्ज करने का दिया गया है आदेश
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी राजीव नारायण मिश्र का कहना था कि मामला संज्ञान में है। एसओ को तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


किशोरी के साथ हुई हैवानियत देख डॉक्टर भी हैरान

सुकरौली/अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना के एक गांव में शुक्रवार की रात 13 साल की किशोरी के साथ की गई हैवानियत मानवता को शर्मसार करने वाली है। शुक्रवार को रातभर किशोरी दर्द से कराहती रही और जिम्मेदार मामले में समझौता करने के लिए अपना-अपना दांव लगाते रहे। हालांकि किशोरी की तकलीफ देखकर उसकी मां का कलेजा सहम गया और वह शनिवार की सुबह परिवार के लोगों को साथ बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लेकर पहुंच गई। वहां किशोरी की हालत देख डॉक्टर भी हैरान हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed