{"_id":"5cfaa7fbbdec22077b459d9e","slug":"155993086911-kushinagar-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल मजदूर की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल मजदूर की अस्पताल में मौत
Fri, 07 Jun 2019 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के शिवराजपुर टोले में तीन दिन पूर्व रंजिश में हुई मारपीट में घायल मजदूर की जिला अस्पताल में गुरुवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
शिवराजपुर टोला निवासी सायदा खातून का आरोप है कि मंगलवार की शाम को काम कर उनके 50 वर्षीय पति वजीफ अली घर आ रहे थे। गांव के ही दूसरे पक्ष के पति-पत्नी तथा उनके चार पुत्र गोलबंद होकर वजीफ को लाठी-डंडे तथा लात-घूसे से मारे-पीटे। शोर शराबा सुनकर वह परिजनों के साथ वह मौके पर पहुंच गई।
बुधवार की सुबह घायल पति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। गुरुवार की रात उसके पति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी दंपति और उसके चार बेटों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया। एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बिखर गई परिवार की खुशियां
वजीफ की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। वजीफ के सहारे की घर का चूल्हा जलता था। परिवार में पत्नी सायदा के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। पूर्व से ही परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझता आ रहा है। वजीफ की मौत के बाद परिवार के भरण-पोषण तथा बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता पीड़ित पत्नी को सता रही है। गांव के लोग भी आर्थिक संकट से जूझ रहे पीड़ित परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से गमगीन हैं।