फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ठगी का शिकार

ठगी का शिकार

Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार
बुक किया मोबाइल, पैकेट में मिला बेल्ट और पर्स
विज्ञापन

फाजिलनगर। ऑनलाइन मोबाइल बुक करने वाले लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। पटहेरवा क्षेत्र के जौरामनरख निवासी इंटर के छात्र आलोक उपाध्याय पुत्र सुधाकर उपाध्याय का आरोप है कि 30 मई को निजी कंपनी ऑनलाइन मोबाइल बुक कराया था। कंपनी के नंबर से काल आई कि ऑफर चल रहा है। दस हजार का मोबाइल 4200 रुपये में मिल जाएगा तो उसने उसी स्कीम में आर्डर कर दिया। शुक्रवार को उसके पास एक दूसरे नंबर से फोन आया कि आपका मोबाइल डाकघर में पहुंच गया है, उसे 4200 रुपये देकर ले लें। बाद में वह डाकघर पहुंचे और पैसा जमा कर पार्सल खोला तो उसमें एक बेल्ट और पर्स मिला तो उसके होश उड़ गए। डाकघर कर्मियों ने इस मामले में मदद से असमर्थता जताई। युवक ने पटहेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed