{"_id":"5cfaa7dbbdec22074407f678","slug":"15599308378-kushinagar-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवक को पीटने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराबी युवक को पीटने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला यात्रियों ने शराबी युवक को चप्पलों से पीटा
ट्रेन का इंतजार कर रहीं महिलाओं के बीच शराबी युवक मचा रहा था उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उत्पात कर रहे नशे में धुत युवक की महिला यात्रियों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में ट्रेन आई तो महिलाएं अपने गंतव्य को रवाना हो गईं।
तमकुहीरोड स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह यात्रियों की भारी भीड़ गोरखपुर आने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर और सीवान से आने वाली सीवान-गोरखपुर पैसेंजर का इंतजार कर रही थीं। नशे में धुत युवक उनके बीच पहुंच गया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। पहले तो महिलाओं ने उसकी इस हरकत को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो महिलाएं आपा खो बैठीं और युवक को चप्पलों पीटना शुरू कर दिया। बाद में पहुंचे कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। महिलाओं का आरोप है कि युवक उन्हें गाली दे रहा था। महिलाओं के जाने के बाद पहुंचे युवक उसे उठाकर ले गए। पुलिस ने बताया कि शराबी युवक के उत्पात की सूचना मिली थी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद कोई नहीं मिला। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।