फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुर को मार डाला

प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुर को मार डाला

Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुर को मार डाला
ठाढ़ीभार गांव में आस मोहम्मद की मौत के बाद जांच करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के ठाढीभार गांव में गुरुवार की रात बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट से ससुर की मौत हो गई। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बहू और उसके प्रेमी की पिटाई कर गमछे से हाथ-पैर बांध दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठाढ़ीभार गांव निवासी 32 वर्षीय अफसाना खातून पांच बच्चों की मां है। उसका गांव के ही 22 वर्षीय चंचल यादव से प्रेम संबंध है। गुरुवार की रात अफसाना से मिलने चंचल यादव उसके कमरे में आया था। 50 वर्षीय ससुर आस मोहम्मद ने बहू को आपत्तिजनक हाल में देखकर आपा खो दिया।
विज्ञापन


उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो दोनों ने मिलकर उसे धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर गए। आस मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बहू और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़ित सास तैरुननिशा ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर करवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़ित पत्नी की तहरीर के आधार पर उसकी बहू अफसाना और प्रेमी चंचल यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed