फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हादसे में चचेरे भाइयों की मौत

हादसे में चचेरे भाइयों की मौत

Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चचेरे भाइयों की मौत
मार्ग दुर्घटना में संदीप और विनय की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर)। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर नवजीवन मिशन स्कूल के पास शुक्रवार को भोर में किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सूचना से गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट पहना था।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र छोटेलाल अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय विनय कुमार पुत्र रामप्रीत के साथ बाइक से बड़े भाई प्रदीप को कसया बस स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को कसया सीएचसी भेजवाया। वहां देखते ही डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। विनय दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसने 12वीं की परीक्षा इसी साल उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रामप्रीत विदेश में हैं। संदीप भी तीन भाइयों एवं तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह विवेकानंद इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी में बारहवीं का छात्र था। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed