फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
बंगरा दुमही गांव स्थित ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। सेवरही क्षेत्र के बंगरा दुमही ईंट भट्ठा के मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से शनिवार मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सेवरही क्षेत्र के दुमही निवासी 60 वर्षीय शंकर पुत्र प्रहलाद भट्ठे पर ईंट की पथाई का काम करते थे। शनिवार को वह ईट पथाई का काम करते दौरान तेज धूप होने के कारण छाव के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उसी दौरान ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में वह आ गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों के साथ साथी मजदूर भी पहुंच गए। एसओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक समेत ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी,वैसे ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो की चपेट में आने से युवती घायल
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार में अनियंत्रित बोलेरो ने एक युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों ने घायल युवती को सीएचसी दुदही पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोगों ने बताया कि इस गांव के नगीना की 25 वर्षीय पुत्री अनीता शनिवार की देर शाम करीब सात बजे अपने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।


साइकिलसवार को बचाने में भिड़े बाइकसवार, दो घायल
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार में घोड़हवा पुल के पास एक साइकिलसवार को बचाने की कोशिश में दो बाइकसवार टकरा गए। शनिवार की शाम करीब छह बजे हुई इस दुर्घटना में घायल बहुआस गांव के निवासी बाबूलाल साहनी (45) का इलाज कप्तानगंज सीएचसी में चल रहा है, जबकि दूसरे शौकत अली (50) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों बाइकचालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद साइकिसवार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed