फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद मारा जा रहा छापा

कच्ची शराब की 20 भट्ठियां तोड़ी, चार गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
कुशीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद मारा जा रहा छापा
कच्ची शराब की 20 भट्ठियां तोड़ी, चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कसया। जिले में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद हरकत में आए अफसरों ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस धंघे से जुड़े लोगों की धर-पकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को हेतिमपुर भैंसहा के पासी टोला में चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र की अगुवाई में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने टोले में छापा मारकर कच्ची शराब की 20 भट्ठियों को तोड़ने के साथ ही 40 लीटर अपमिश्रित शराब और 600 क्विंटल लहन नष्ट किया। पुलिस ने इस मामले में नबी राजभर, सीताबी देवी, विजयी राजभर व बबिता को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस कच्ची शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed