फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पनियहवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के निकट मिला शव

पनियहवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के निकट मिला शव

Mon, 11 Feb 2019 10:58 PM IST
कुशीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पनियहवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के निकट मिला शव
डेमो - फोटो : डेमो
खड्डा। पनियहवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के निकट सोमवार की सुबह सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के कपड़े में पनियहवा से गोरखपुर का ट्रेन टिकट मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रेलवे लाइन पर सिरकटी लाश होने की सूचना पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। पनियहवा चौकी की जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का धड़ रेल पटरी पर था, लेकिन सिर व एक बांह गायब थी। शर्ट, हाफ स्वेटर, व पैंट शरीर पर था। जैकेट व चप्पल लाइन के किनारे पड़ा था। रविवार की देर शाम रेलवे स्टेशन से टिकट लेने की चर्चा थी। चर्चा यह भी थी कि दूर से लाश लाकर लाइन पर रखकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई होगी। लोगों का अनुमान था कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष होगी। जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृश्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed