फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बालू लदी गाड़ियों के बिहार से यूपी में आने का मामला

बालू लदी गाड़ियों के बिहार से यूपी में आने का मामला

Tue, 13 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
बालू लदी गाड़ियों के बिहार से यूपी में आने का मामला
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहा स्थित वन विभाग की चौकी के पास सोमवार की देर रात बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली करने के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति हंगामा देखकर भाग निकला। लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति को हनुमानगंज पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे के साथ गांव के लोग थाने पर पहुंचे और बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली बंद नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के हरनाटांड़ व बरवा घाट से प्रतिदिन 200 से अधिक बालू लदी गाड़ियां खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रास्ते यूपी में आ रही हैं। पनियहवा चौराहा पर स्थित वन विभाग की चौकी के पास इन गाड़ियों से यूपी सीमा में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली होती है। इसके चलते एक पखवारे पहले तक छितौनी क्षेत्र में जो बालू 3500 रुपये ट्राली के रेट से गिरती थी वह अब 6000 रुपये प्रति ट्राली हो गई है। सोमवार की रात करीब 12 बजे पनियहवा गांव के 25-30 लोग पनियहवा चौराहा स्थित चौकी के पास पहुंचे और बालू लदी ट्रालियों से वसूली कर रहे व्यक्तियों को दौड़ा लिया। इनमें से एक व्यक्ति को तो लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति को लोगों ने हनुमानगंज पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे इस गांव के लोगों के साथ हनुमानगंज थाना पहुंचे और अवैध वसूली बंद कराने एवं इस धंधे पर लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कार्रवाई न होने पर मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को देते हुए कार्रवाई की बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश सरकार की छवि को बदनाम कर रहे हैं। इस संबंध एसओ हनुमानगंज अजय कुमार सिंह ने कहा कि अवैध वसूली कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed