{"_id":"5cae31afbdec2214204757a6","slug":"141554919855-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से पहुंचा युवक का शव, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश से पहुंचा युवक का शव, गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
ओमान से शव पहुंचा तो मचा कोहराम
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार के टोला बनकटा में बुधवार को युवक का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी दुखी हैं।
परवरपार बनकटा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में ओमान मस्कट गए थे। वहां 28 मार्च को हादसे में उसकी मौत गई थी। साथियों ने मोबाइल से सूचना परिजनों को दी। बुधवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही महिलाएं उससे लिपट कर रोने लगीं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। दहाड़े मारकर रो रही पत्नी व मां को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई थी। सुरेंद्र की मौत से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट उत्पन हो गया है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।