फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves steal one lakh rupees and yoke

चोरों ने एक लाख रुपये और जेवर चुराया

Sun, 17 Jun 2018 11:45 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 17 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal one lakh rupees and yoke
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पिपरा कनक। बिहार बुजुर्ग गांव के दीवान टोला में अपने मायके आई एक महिला के घर में शनिवार की रात चोर दाखिल हो गए। चोरों ने इस महिला के बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकदी और आभूषण चुरा लिया। पुलिस गांव के ही दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिहार बुजुर्ग गांव के दीवान टोला निवासी हीरालाल पटेल की पत्नी की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। परिवार में उसके अलावा लक्ष्मी नाम की उसकी 28 वर्षीय पुत्री है। उसकी शादी भटवलिया नंबर दो में हुई है, लेकिन मायके में कोई और न होने के कारण पिता की देखभाल के लिए यहीं रहती है। इस महिला के मुताबिक पिता ने कुछ दिनों पहले अपनी एक जमीन बेचकर एक लाख रुपये रखने के लिए दिया था, जिससे घर बनवाना था। महिला के मुताबिक शनिवार की रात में बक्से में रखे वह रुपये तथा उसके सोने के आभूषण चोरी हो गए। सुबह उसकी नींद खुली तो बक्सा गायब था। तलाश के बाद वह झोपड़ी से सटे एक पेड़ के नीचे टूटा मिला, जिसमें से रुपये और आभूषण गायब थे। उसने अपने पिता और उसके साथ रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। क्योंकि रात से उसका पिता भी गायब है। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने पूछताछ की। समउर बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह का कहना था कि दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें एक व्यक्ति वह है, जिस पर महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed