{"_id":"5a2930044f1c1b6a678c05d2","slug":"141512648708-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया के गोरखपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाऊस में हुई छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसया के गोरखपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाऊस में हुई छापेमारी
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कसया कस्बे के लोहियवा पुल के समीप स्थित एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को कसया पुलिस ने छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इन दोनों जोड़ों के अलावा पुलिस गेस्ट हाउस संचालक को भी पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में गेस्ट हाउस संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निषेध) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक पखवारे में कस्बे में दूसरी बार हुई इस कार्रवाई से होटल व गेस्ट हाउस संचालकों में खलबली मची हुई है।
कसया कस्बे के गोरखपुर मार्ग स्थित इस गेस्ट हाउस में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। मामला एसपी यमुना प्रसाद तक पहुंचा तो बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे एसओ कसया गजेंद्र राय पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। पुलिस कर्मी अंदर पहुंचे और कमरों की तलाशी शुरू की। इस दौरान दो कमरों में आपत्तिजनक हालत में दो युवकों व युवतियों को पकड़ा गया।
एसओ कसया गजेंद्र राय के अनुसार पकड़े गए रजनीश राव निवासी थरुआडीह थाना कोतवाली हाटा, सैयद सद्दाम हुसैन निवासी मेहदिया पिपरा थाना तरयासुजान और गेस्ट हाउस के प्रबंधक नीरज निवासी परसहवा थाना कसया के अलावा दोनों युवतियों के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।