फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रेन में मिले शव का मामला

ट्रेन में मिले शव का मामला

Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में मिले शव का मामला
कोतवाली में जांच करने पहुंची सिवान जीआरपी
विज्ञापन

पडरौना। बिहार के सिवान जिले के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की भोर में गोरखपुर से पहुंची 55076 डाउन डेमू में रविंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। उसके पास से मिले आधार कार्ड पर दुदही रेलवे स्टेशन का पता लिखा था। उसे लेकर बिहार की जीआरपी दुदही में पहुंची, जहां उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात को करीब आठ बजे पडरौना में किराए के मकान में रहने की सूचना पर सीवान जीआरपी पडरौना कोतवाली पहुंची। यहां कोतवाली पुलिस के सहयोग से जांच करने में जुटी रही। इसके बारे में देर शाम तक पता नहीं चल सका था। शव जीआरपी के कब्जे में है। जीआरपी प्रभारी केशव कुमार ने बताया कि इस व्यक्ति के पास मिले आधारकार्ड पर रविंद्र सिंह, पता रेलवे स्टेशन रोड दुदही लिखा था। गले पर चाकू से प्रहार हुआ था तथा आसपास खून पसरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed