{"_id":"5c9245a8bdec221401277735","slug":"131553089960-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तहरीर पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसा के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
मदरसा के पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज
खड्डा। क्षेत्र के एक मदरसा के पूर्व प्रबंधक पर पुलिस ने अमानत में खयानत और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मदरसा के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तहरीर पर हुई है।
मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व प्रबंधक ने हाजिरी रजिस्टर गायब कर दिया है। बार-बार निवेदन के बाद भी वह रजिस्टर नहीं लौटा रहे हैं। इसके चलते मदरसा के बीस अध्यापक आठ महीने से वेतन के लिए भटक रहे हैं। जब कोई चारा नहीं बचा तो थाने में तहरीर दी गई। खड्डा थाने की पुलिस ने आरोपी सोहराब के खिलाफ अमानत में खयानत व मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।