फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार पुलिस ने की कार्रवाई

बिहार पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 07 Feb 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने की कार्रवाई
बिहार में भाजपा विधायक के घर छापा
विज्ञापन

गुमटी में मिली काफी मात्रा में शराब
दुकानदार के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक के दो भाइयों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
सेवरही। बिहार प्रांत के गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक सुभाष सिंह के ख्वाजेपुर स्थित बंगले पर एसडीओ और उत्पाद अधीक्षक ने छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान 50 से अधिक शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं। उधर, गोपालगंज शहर के हजियापुर में एक गुमटी में भी छापे की कार्रवाई कर जांच की। जहां विनोद यादव नाम के व्यक्ति को काफी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने विधायक के दो भाइयों पर शराब उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके बयान को आधार विधायक के दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बुधवार की रात गोपालगंज की एसडीओ वर्षा सिंह और उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन की अगुवाई में भाजपा विधायक सुभाष सिंह के ख़्वाजेपुर स्थित आवास पर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। इस दौरान 50 से अधिक शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं। डीएम गोपालगंज के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान में गोपालगंज शहर के हजियापुर मोहल्ले में एक गुमटी से भी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दुकानदार विनोद यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की डिलिवरी उसे विधायक सुभाष सिंह के भाई शिवजी सिंह और लवजी सिंह की तरफ से की जाती है। जनपद में कई स्थानों पर उनकी ओर से डिलिवरी की जाती है। पकड़े गए दुकानदार के बयान के आधार मानकर उत्पाद विभाग ने विधायक के दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि विधायक के दोनों भाइयों और पकड़े गए आरोपी विनोद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा विधायक सुभाष सिंह का आरोप है कि छापे की कार्रवाई राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनका गांव नदी किनारे है। इसी वजह से बाढ़ के समय में कुछ शराब की खाली बोतलें पानी में बह कर आ गई होंगी। बता दें, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed