फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured dead in hospital

हादसे में घायल मजदूर की अस्पताल में मौत

Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
injured dead in hospital
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : ani
कप्तानगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए क्षेत्र के सेमरा निवासी 35 वर्षीय रामदयाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध शनिवार को राजस्व टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित पिता और पत्नी ने विधायक से अपने दुख साझा किए।
विज्ञापन


दिवंगत रामदयाल की छह बच्चियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की शादी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। 70 वर्षीय पिता श्री, 65 वर्षीय मां चांदवृद्धि, 32वर्षीय पत्नी गीता, 15 वर्षीय बेटी चंदा, 13वर्षीय आंचल, 11वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय करीना, 4 वर्षीय दुर्गावती और 2 वर्षीय बेटा राज की परवरिश के मुद्दे पर गांव के लोगों ने चिंता जताई।
विज्ञापन


विधायक ने पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना, दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के साथ ही कृषि कार्य के लिए जमीन का पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया। पत्नी को विधवा पेंशन और माता-पिता को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने का जिक्र किया। नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एसओ शैलेश कुमार सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, लेखपाल अजय राव, धीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed