फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pelting at administration team

अतिक्रमण हटवाने पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम पर पथराव

Sat, 01 Dec 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
pelting at administration team
पत्थरबाजी
सेवरही (कुशीनगर)। दुबौली गांव के पटखौली टोला में खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप था कि राजस्व और पुलिस टीम खलिहान की जमीन में बने दुर्गा मंदिर की चहारदीवारी तोड़वाने आई थी।
विज्ञापन


यह भी आरोप था कि एक वर्ग विशेष को रास्ता देेने के लिए मंदिर की चहारदीवारी तोड़ी जा रही है। पथराव के जवाब में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर बितर किया। इसमें एक महिला घायल हो गई। उसका इलाज गांव में ही चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन के करीब तीन बजे राजस्व और पुलिस विभाग की टीम दुबौली गांव के पटखौली टोला में पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रशासन रास्ते का हवाला देकर दुर्गा मंदिर की चहारदीवारी के एक हिस्से को तोड़ना चाह रहा था, ताकि वर्ग विशेष के एक परिवार को का रास्ता मिल जाए। वहां मौजूद लोगों ने एतराज जताया। अफसरों से तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में एसडीएम प्रमोद कुमार भी पहुंच गए। ग्रामीण मंदिर की दीवार न तोड़ने की जिद पर अड़े थे। उनका कहना था कि दुर्गा मंदिर की बाउंड्रीवाल के अलावा गांव का प्राथमिक विद्यालय भी खलिहान की जमीन में बना है। अगर तोड़ना है तो विद्यालय और मंदिर की दीवार दोनों को तोड़ा जाए। विरोध कर रहे गांववालों का यह भी आरोप था कि प्रशासन मनमानी करते हुए एक वर्ग विशेष के एक परिवार को आने जाने के लिए मंदिर परिसर से जबरिया रास्ता निकाल रहा है, जो जनभावनाओं का अनादर है।

गांववालों के मुताबिक ओमप्रकाश यादव, हरिकेश कुशवाहा, रामभरोसे, हरिचरण आदि ने एक माह पूर्व ही डीएम को ज्ञापन देकर इसकी आशंका भी जताई थी। बावजूद इसके शनिवार को प्रशासन अतिक्रमण हटवाने पहुंच गया।

प्रशासन पहले तो लोगों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में जब मंदिर की दीवार के एक हिस्से को प्रशासन तोड़वाने लगा तो गांव के लोग विरोध पर उतर आए। महिलाओं ने प्रशासन पर पथराव भी कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इस घटना में सुरेंद्र बैठा की पत्नी उषा देवी घायल बताई जा रही हैं।


तमकुहीराज के एसडीएम प्रमोद कुमार के मुताबिक कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर प्रशासन की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की है, लेकिन अतिक्रमण को खाली करा लिया गया है। किसी को चोट लगने की घटना से उन्होंने इनकार किया। प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया है। लाठीचार्ज की घटना से उन्होंने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed