{"_id":"5bd4ad07bdec22174c7dec68","slug":"131540664583-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले के भीतर एसिड जाने से जल गए थे शरीर के अंदरुनी हिस्से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गले के भीतर एसिड जाने से जल गए थे शरीर के अंदरुनी हिस्से
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट से सुलझेगी नूरी हलीमा की मर्डर मिस्ट्री
तेजाब की प्रकृति जानने के लिए सुरक्षित किया गया है विसरा
न पड़ी तहरीर और न दर्ज हुआ मुकदमा
राकेश कुमार गौंड़
पडरौना। सेमरा बाजार की नूरी हलीमा की मौत की गुत्थी अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद सुलझ पाएगी। नूरी हलीमा को कोन सा एसिड पिलाया गया था, उसकी जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसिड से गला समेत आमाशय के अंदरूनी हिस्से जल गए थे। हालांकि मृतका के मायके वालों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। लिहाजा पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरा बाजार निवासी समसुद्दीन की पत्नी नूरी हलीमा (25) की मौत तेजाब के कारण हो गई थी। मृतका की भाभी रुखसाना पत्नी जहीरुद्दीन समेत अन्य रिश्तेदारों ने दहेज के लिए उसे जबरन तेजाब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। रिश्तेदारों ने नूरी हलीमा की सास, ससुर, शौहर और देवर पर आरोप मढ़ा है। देवर पर उस पर बदनियती से पेश आने और पिटाई का भी आरोप है। उसी के चलते नूरी हलीमा भागकर कई बार मायके आई थी।
शव के पोस्टमार्टम यह बात सामने आई है कि नूरी हलीमा की मौत एसिड के कारण हुई है। उसका गला समेत आहार नली और अन्य अंग जल गए थे और पेट फट गया था। लेकिन उसकी मौत किस प्रकार के एसिड से हुई? इसे जानने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्र ने बताया कि विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल एसएसआई जगमोहन राय ने बताया कि महिला की मौत के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले को दोनों पक्षों की ओर से समझौते के जरिए सुलझाने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली है।