{"_id":"59aff66a4f1c1bfd7f8b458f","slug":"131504704106-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलवा कारखाना(कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर राजा में बुधवार की सुबह पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव के लोगों ने उसका शव पोखरे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विशुनपुर राजा गांव निवासी ध्रुव कुशवाहा (32) बुधवार की सुबह खेत से वापस लौट रहा था। गांव के नजदीक स्थित पोखरे के किनारे से गुजरते वक्त पैर फिसल गया। वह पोखरे के गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने पोखरे में शव देखकर शोर मचाया। लोगों ने वहां पहुंचकर शव बाहर निकाला तो ध्रुव की पहचान हुई। सूचना पाकर पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेखपाल नंदलाल पाठक व दिव्या श्रीवास्तव ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव का कहना है कि लोगों ने युवक की मौत पोखरे में डूबने से होना बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।